Paneer ke gulab-jamun at home | एकदम बाजार जैसे पनीर के गुलाबजामुन
आवश्यक सामग्री
छैना (पनीर): 1 कप/ 250 ग्राम
खोया: 2 कप / 500 ग्राम
मैदा : 1 कप / 125 ग्राम
सूजी : 1 छोटा चमच्च / 12 ग्राम
चाशनी बनाने के लिए
चीनी : 1.5 किलो
पानी : 750 एमअल
छैना बनाने के लिए
सबसे पहले दूध उबाल ले. उबाल आने पर उसमे नींबू डाल दे. आपका छैना तैयार है
चाशनी
सबसे पहले आप चाशनी तैयार कर के रख ले। इसके लिए सबसे पहले आप एक कड़ाई में पानी ले ,फिर उसमे चीनी डाल दे.इसमें केसर और इलाइची पाउडर डाले.जब चीनी अच्छे से घुल जाये तो उसे 5 मिनट तक पकाये आपकी चाशनी न ही ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए न ज्यादा पतली होनी चाहिए. बस उसमे शहद जैसी चिपचिपाहट होनी चाहिए। अगर आपकी चाशनी ज्यादा पतली होगी तो भी आपके गुलाबजामुन फटने शुरू हो जाते है.
बैटर तैयार करे
सबसे पहले आप छैना ले और उसे हाथ से अच्छे से मसलना है ता की छैना के दाने बारीक हो जाये। इससे आपके गुलाबजामुन एकदम सॉफ्ट और क्रीमी बनते है. इसको साइड रख दे। अब आप खोया लेंगे ,खोया भी दानेदार नहीं होना चाहिए। खोये को भी अच्छे से हाथ से मसले ता की कोई दाना न रह जाये. अब आपको छैना और खोये को एकसाथ अच्छे से मिलाना है. अब इसमें आपको मैदा और सूजी डालकर अच्छे से मिला लेना है. और ऊपर से इलाइची पाउडर डालकर 2 मिनट के लिए अच्छे से मसले आपका बैटर तैयार है। अब आप इसके छोटे छोटे बॉल्स बना लीजिये। बॉल्स ज्यादा बड़ी नहीं बनानी है, क्योंकि चाशनी में डालने से आपके गुलाबजामुन दुगने हो जाते है

Thanks for sharing this recipe with us
ReplyDelete