Moong Daal Laddo| मूंग दाल के लड्डू
आज हम आपके लिए लेकर आये है मूंग दाल के लड्डू। जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है और बनाने में भी उतने ही आसान है. ये लड्डू आप किसी भी शुभ अवसर पर बना सकते है. ये आपको देखने में बिलकुल बेसन के लड्डू जैसे लगते है. तो आइए आज हम सीखते है के मूंग दाल से लड्डू कैसे बनते है.
आवश्यक
सामग्री
v मूंग दाल धुली : 200 ग्राम
v
चीनी
पाउडर :250 ग्राम
v
देसी
घी:200 ग्राम
v
बादाम,काजू ,पिस्ता: आधा
कप
आवश्यक सामग्री - INGREDIENTS
मूंग दाल धुली: 200 ग्राम
चीनी पाउडर :250 ग्राम
देसी घी:200 ग्राम
बादाम,काजू ,पिस्ता: आधा कप
विधि - HOW TO MAKE LADOO
- सबसे पहले आप दाल को अच्छे से धो कर 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रख दे।
- अब आप दाल में से अच्छे से पानी निकालकर उसको मिक्सी में बिल्कुल बारीक पीस ले।
- अब आप एक कड़ाई में घी गर्म करे, अगर आप नॉनस्टिक कड़ाई ले तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि उसके तले में मिश्रण चिपकता नहीं है.
- जब आपका तेल पूरी तरह गर्म हो जाये तो उसमे पीसी हुई मूंग दाल डालकर अच्छे से मिलाये।
- अब आपको दाल को लगातार हिलाते हुए मध्यम आंच पर अच्छे से भूनना है। जब दाल अच्छे से भून जाती है तो दाल का रंग चेंज होने लग जाता है और उसमे से अच्छी खुशबू आने लग जाती है. इसमें आपको 20 मिनट का समय लगता है
- ध्यान रखे आपको गैस तेज़ नहीं करना है. नहीं तो आपकी दाल में से जलने की खशबू आने लग जाती है.
- जब दाल अच्छे से भून जाये तो गैस बंद करके मिश्रण को एक अलग बर्तन में निकाल लीजिये
- जब दाल थोड़ी ठंडी हो जाये तो उसमे चीनी पाउडर और सभी डॉयफ्रुइट्स डाल कर अच्छे से मिला ले
- अब आप मिश्रण को अपने हाथ में लेकर अपनी मनपसंद आकार के लड्डू बना लीजिये।
- लड्डू को आप ऊपर से पिस्ते से सजा लीजिये, जिस से आपके लड्डू देखने में बहुत अच्छे लगते है.
सुझाव -SUGGESTION
आपको छिलके वाली दाल नहीं लेनी है आपको धुली हुई पीले रंग की मूंग दाल लेनी है
चीनी आप अपनी जरुरत के हिसाब से कम या ज्यादा ले सकते है
दाल को भुनते समय गैस को लौ से मीडियम आंच पर ही रखे।
जब आप चीनी मिलाते है तो दाल ज्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए और न जयादा ठंडी होनी चाहिए। गुनगुनी दाल में ही चीनी मिलाये. इसके आपके लड्डू अच्छे से बनते है.

Comments
Post a Comment