Coconut ladoo recipe| नारियल के लड्डू
जब कुछ मीठा खाने का मन करे तो झटपट से घर पर नारियल के लड्डू बनाये। यह बहुत कम समय और बहुत कम चीज़ो से बन जाते है। और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है। तो आइए जानते है ये कैसे बनते है.
आवश्यक सामग्री
· नारियल का
भूरा: 2 कप
· दूध : 1 कप
· चीनी : 1 कप
· देसी घी : 2 छोटी चमच
· इलाइची पाउडर: 2 छोटी चमच
· ड्राईफ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता )
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करे।
- अब इसमें नारियल का भूरा डाले और अच्छे से मिलाये।
- लगातार हिलाते हुए धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए भूने।
- अब इसमें दूध डाले, और गैस को मध्यम आंच पर कर दे.
- अब इसे लगातार हिलाते हुए अच्छे से मिलाये। इसे हमे मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए भूनना है. जब दूध अच्छे से सुख जाये तो इसमें चीनी मिलाये इसके लिए हमें 10-15 का समय लगता
- जब चीनी अच्छे से घुल जाये तो इसमें आप इलाइची पाउडर और ड्राईफ्रूट्स डाल दे, और अच्छे से मिला ले चीनी भी पानी छोड़ती है इस लिए आपको इसे 2 मिनट के लिए पकाना है. जब मिश्रण अच्छे से सुख जाये तो गैस बंद कर दे
- जब मिश्रण थोड़ा गुनगुना हो जाये तो आप अपनी मनपसंद आकार के लड्डू बना ले.
सुझाव
- आप सूखे नारियल की जगह पर ताज़ा नारियल भी ले सकते है
- चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार कम और ज्यादा डाल सकते है
- जब मिश्रण थोड़ा गर्म हो तो ही आप लड्डू बनाये,ठंडा होने पर लड्डू बिखरने लगते है..


Comments
Post a Comment