Besan ladoo recipe|बेसन के लड्डू बनाने की विधि





बेसन के लड्डू एक बहुत ही लोकप्रिय भारतीय मिठाई है.. यह मिठाई खास तौर पर त्योहारों  के शुभ अवसर पर बनायीं जाती है.. तो आईए आज हम जानते है के बेसन के लड्डू हम कैसे घर पर आसानी से बना सकते है. 

आवश्यक सामग्री 

  • बेसन: 250 ग्राम 
  • देसी घी: 200 ग्राम 
  • चीनी:250 ग्राम 
  • हल्दी पाउडर : चुटकी भर (एक्स्ट्रा )
  • इलाइची पाउडर: 1 छोटी चमच्च 
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू,बादाम,पिस्ता)


विधि 

  1. सबसे पहले एक कड़ाई में घी डालकर गर्म करे.
  2. फिर उसमे धीरे धीरे करके बेसन मिलाये.
  3. हल्दी मिलाये , हल्दी से बेसन के लड्डू का रंग अच्छा आता है.  
  4. कम आंच पर लगातार हिलाते हुए बेसन को भुने। 
  5. जब बेसन अच्छे से भून जाता है तो उसमे एक अच्छी खुशबू आने लग जाती है.. इसके लिए आपको 10-15  मिनट का समय लगता है. 
  6. अब बेसन को कड़ाई में से निकल के अलग बरतन में डाल दीजिये और गुनगुना होने दीजिये 
  7. जब बेसन गुनगुना हो जाये तो उसमे धीरे धीरे करके भूरा (चीनी )मिलाये और अच्छे से मिक्स करे 
  8. अब इसमें इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला ले.. 
  9. थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर अपनी मनपसंद आकार के लड्डू बनाये. डॉयफ्रुइट्स से ऊपर से सजाये।. 
सुझाव 

  • बेसन आपको कम आंच पर ही भूनना है. ताकि बेसन कड़ाई के नीचे तले पर न लगे. 
  • जब आपका बेसन थोड़ा गुनगुना हो जाये तो ही आपको भूरा डालना है, एकदम गर्म बेसन में भूरा न डाले।
  • अगर आपको मिश्रण थोड़ा सूखा लग रहा है तो आप उसमे थोड़ा सा घी डाल सकते है.
  • हल्दी आप न चाहे तो नहीं डाले। 




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Moong Daal Laddo| मूंग दाल के लड्डू